मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का एक्सीडेंट: सिर पर गंभीर चोट, ब्रेन डेड की आशंका और हार्ट अटैक ने बढ़ाई चिंता

Punjab Singer Rajvir Jawanda Accident Update

Punjab Singer Rajvir Jawanda Accident Update: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को आज एक बड़ा झटका लग गया। लोकप्रिय गायक और एक्टर राजवीर जवंदा एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा हिमाचल प्रदेश के बद्दी में तब हुआ जब वह अपनी बाइक से शिमला की ओर जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर पलट गई, जिससे राजवीर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगने के साथ ही उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। रास्ते में उन्हें हार्ट अटैक भी आया और डॉक्टरों ने ब्रेन डेड की आशंका जताई है। फिलहाल उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। एक मेडिकल टीम 24×7 उनकी निगरानी कर रही है और जल्द ही आधिकारिक बुलेटिन जारी करने की बात कही जा रही है।

यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे के आसपास हुआ, जब राजवीर हिमाचल की वादियों में घूमने के इरादे से निकले थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रिपोर्ट्स में स्पीड और सड़क की स्थिति को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। राजवीर के परिवार वाले अस्पताल पहुंच चुके हैं और पूरे पंजाब में उनके प्रशंसक दुआओं में लीन हैं।

कौन हैं राजवीर जवंदा? एक झलक उनकी जिंदगी और सफर पर

राजवीर जवंदा का जन्म 26 जुलाई 1992 को हुआ। वह पंजाबी म्यूजिक और सिनेमा की चमकती सितारा हैं। उनका जन्म पंजाब के जगरांव तहसील के गांव पोना में एक सिख परिवार में हुआ। बचपन से ही संगीत के प्रति उनका झुकाव था। स्कूल के दिनों में वे गुरदास मान के दीवाने थे और घर पर ही गाने गुनगुनाते रहते। संगीत सीखने के लिए उन्होंने लली खान से प्रशिक्षण लिया।

Punjab Singer Rajvir Jawanda Accident Update
Punjab Singer Rajvir Jawanda Accident Update

पढ़ाई पूरी करने के बाद राजवीर ने पोस्ट-ग्रेजुएशन किया और पंजाब पुलिस की परीक्षा पास कर एक साल की ट्रेनिंग भी ली। लेकिन संगीत का जुनून उन्हें रोक नहीं सका। उन्होंने पुलिस नौकरी छोड़ दी और 2016 में अपने गायकी के करियर की शुरुआत की। उनका पहला सिंगल “मुकाबला” ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।

राजवीर की गहरी, देसी आवाज और पंजाबी जड़ों से जुड़े गाने उन्हें युवाओं का फेवरेट बनाते हैं। वे न सिर्फ सिंगर हैं, बल्कि एक्टर भी और उनकी नेट वर्थ 2025 में लगभग 22.6 मिलियन डॉलर आंकी गई है। परिवार में माता-पिता के अलावा कोई भाई-बहन नहीं, लेकिन वे अपनी फैमिली के बहुत करीब हैं। हाल ही में उन्होंने नाक की सर्जरी भी कराई थी, जो गायकी के दौरान परेशानी पैदा कर रही थी।

राजवीर जवंदा के सुपरहिट गाने

राजवीर जवंदा के गाने पंजाबी कल्चर की जीती-जागती तस्वीर हैं- देसी स्वैग, रोमांस और जज्बा। उनके अधिकांश ट्रैक्स स्पॉटिफाई पर करोड़ों स्ट्रीम्स पार कर चुके हैं। 2016 में मुकाबला गाने से डेब्यू किया। 2017 में कंगनी, 2018 में शानदार, सरनेम, 2019 में कमला, केसरी झंडे, 2020 में लैंडलॉर्ड, 2021 में पटियाला शाही, 2022 में मेरा दिल और 2023 में सुकून जैसे सुपरहिट सॉन्ग किए।

ये गाने न सिर्फ चार्टबस्टर्स बने, बल्कि पंजाबी युवाओं की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं। राजवीर के गाने देसी कल्चर को ग्लोबल टच देते हैं, जो गांवों से लेकर शहरों तक गूंजते हैं।

पंजाबी संगीत जगत के दिग्गज संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा का निधन, कई गायकों को दी पहचान

राजवीर जवंदा की फिल्मी यात्रा

संगीत से आगे बढ़ते हुए राजवीर ने 2018 में एक्टिंग में डेब्यू किया। उनकी फिल्में पंजाबी सिनेमा को नई ऊंचाई देती हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में काम किया। जिन्में उनकी डेब्यू फिल्म सुबेदार जोगिंदर सिंह (Subedar Joginder Singh, 2018) थी।

इसके अलावा राजवीर जवंदा ने जिंद जान (Jind Jaan, 2019), मिंदो तसीलदारनी (Mindo Taseeldarni, 2019), काका जी (Kaka Ji, 2019) जैसी सुपरहिट फिल्में की।