PM Kisan Yojana 2025: सरकार ने वेबसाइट पर दिया बड़ा अपडेट, 21वीं किस्त से पहले इन किसानों की किस्त पर रोक

pm kisan yojana 2025 21vi kist update

PM Kisan Yojana Latest Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) देश के किसानों के लिए शुरू की गई सबसे अहम योजनाओं में से एक है। इस योजना का फायदा करोड़ों किसानों को मिल रहा है। हर साल किसानों के खाते में 6,000 रुपए की राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है। यह रकम तीन किस्तों में दी जाती है। हर चार महीने में 2,000 रुपए किसानों के खातों में डाले जाते है।

अब तक इस योजना के तहत 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और करोड़ों किसानों को लाभ मिल चुका है। लेकिन 21वीं किस्त से पहले सरकार ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद कई किसानों को अगली किस्त नहीं मिलेगी। तो आइए जानते हैं, यह अपडेट क्या है और किन किसानों पर इसका असर पड़ेगा।

PM Kisan Yojana क्यों है खास?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) फरवरी 2019 में शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है। हर पात्र किसान परिवार को सालाना 6,000 रुपए मिलते हैं। यह राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है ताकि किसान खेती के खर्च पूरे कर सकें। योजना शुरू होने के बाद से अब तक सरकार ने लाखों करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे हैं।

PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त कब जारी होगी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी हुई थी। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ किसानों को मिला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से इस किस्त को जारी किया था। अब किसानों की नजर 21वीं किस्त पर है। चर्चा है कि यह किस्त दिवाली 2025 से पहले जारी हो सकती है, ताकि किसानों को त्योहार से पहले आर्थिक मदद मिले। हालांकि, अभी तक सरकार ने आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।

PM Kisan Yojana वेबसाइट पर आया जरूरी अपडेट

सरकार ने PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की है। इसमें साफ कहा गया है कि कुछ श्रेणी के किसानों को फिलहाल किस्त नहीं मिलेगी। इन किसानों में निम्नलिखित किसान शामिल होंगे, जिजकन किस्त रुकेगी..

PM Kisan Yojana Latest Update
PM Kisan Yojana Latest Update
  1. जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है या मालिकाना हक लिया है।
  2. जिन परिवारों में एक से अधिक सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं।
  3. जिन किसानों का फिजिकल वेरीफिकेशन पूरा नहीं हुआ है।

ऐसे किसानों की 21वीं किस्त रोक दी जाएगी जब तक वे फिजिकल वेरीफिकेशन पूरा नहीं कर लेते।

PM Kisan Yojana में फिजिकल वेरीफिकेशन क्यों जरूरी है?

सरकार ने पाया कि कई जगहों पर लोग गलत जानकारी देकर योजना का लाभ ले रहे हैं। उदाहरण के लिए, एक ही परिवार के कई लोग पैसे ले रहे हैं। जमीन खरीदने के बाद भी नए मालिक का नाम अपडेट नहीं कराया गया। इन गड़बड़ियों को रोकने के लिए फिजिकल वेरीफिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि केवल असली और पात्र किसान ही योजना का लाभ ले सकें।

कैसे चेक करें PM Kisan Beneficiary Status?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त रुकी है या आएगी, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:

  1. PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Farmers Corner में जाकर Beneficiary Status पर क्लिक करें।
  3. अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
  4. स्क्रीन पर आपकी सभी किस्तों का रिकॉर्ड दिखाई देगा।
  5. अगर फिजिकल वेरीफिकेशन बाकी है तो वहां अपडेट दिखेगा।

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

फिजिकल वेरीफिकेशन या PM Kisan Yojana से जुड़े काम के लिए किसानों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं:

  • आधार कार्ड
  • जमीन के कागजात (खसरा, खतौनी आदि)
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

किसानों के लिए सलाह

  1. जांच लें कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं।
  2. eKYC और फिजिकल वेरीफिकेशन तुरंत पूरा करें।
  3. अगर कोई समस्या आ रही है, तो PM Kisan हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें।

PM Kisan Yojana 2025 में सरकार ने यह साफ कर दिया है कि केवल सही और पात्र किसानों को ही किस्त मिलेगी। अगर आपने जमीन 2019 के बाद खरीदी है या एक परिवार में कई लोग किस्त ले रहे हैं, तो आपका फिजिकल वेरीफिकेशन जरूरी है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, 21वीं किस्त आपके खाते में नहीं आएगी।

इसलिए किसानों को चाहिए कि वे जल्द से जल्द अपने दस्तावेज पूरे करें और eKYC/फिजिकल वेरीफिकेशन करा लें। तभी दिवाली से पहले आने वाली अगली किस्त आपके खाते में पहुंच पाएगी।